सोमवार, 2 मार्च 2009

अल्का लाम्बा - एक परिचय

ये ब्लॉग आज की एक बेहद प्रगतिशील और जुझारू महिला राजनेत्री सुश्री अल्का लाम्बा को समर्पित है । दिल्ली की राजनीती में रूचि रखने बालों के लिए अलका जी का नाम नया नही है। नई दिल्ली के श्री अमर नाथ लाम्बा एवं श्रीमती राजकुमार लाम्बा जी के आँगन में २१ सितम्बर १९७५ को पैदा हुई अलका जी आजकल अपने लाडले बेटे हृतिक और अपने माता - पिता के साथ रह रही हैं।
बचपन से ही अलका जी की कांग्रेस की विचारधारा में गहरी रूचि रही। १९९४ में जब वे बी एससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी एन एस यूं आई की सदस्य बनी और १९९५ में दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संगठन के अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और भारी वहुमत से विजयी हुई। १९९६ में अलका जी एन एस यूं आई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी। आपने सेन्ट स्टीफेंस कॉलेज से एम् एस सी की उपाधि ग्रहण की।

सन २००२ में उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किया गया और सन २००३ में उन्होंने भाजपा के तब के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदन लाल खुराना के ख़िलाफ़ मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

सन २००६ में अलका जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य बनी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी की महासचिव बनी। इसी समय आपको एन आई पी सी सी दी की उपाध्यक्ष बनाया गया जो की भात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का एक भाग है। इसके माध्यम से आप महिलाओ एवं बच्चों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। आप एक एनजीओ गो इंडिया फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं जो एक सामाजिक संगठन के रूप में पूरे भारत में काम कर रहा है.